Jamshedpur News: पोटका एफसी और जमशेदपुर महिला टीम बनी फुटबॉल चैंपियन
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: झारखंड स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में पोटका एफसी ने पेनल्टी शूटआउट में ईजीएल फुटबॉल क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में जमशेदपुर महिला टीम ने नंदूप एफसी को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता बनी दोनों टीमें अब प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.