जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों की बैठक तरुण प्रमाणिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनधारियों ने बताया कि दुर्गापूजा में पेंशन का भुगतान नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आठ माह से पेंशन नहीं मिली है, जिससे दवा खरीदना भी मुश्किल हो गया है।पेंशनधारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से असहाय वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों पर ध्यान देने की मांग की। बैठक में सुभाष मंडल, लक्ष्मी गोराई, अनिल मंडल, शकुंतला गोराई, पद्मा नाग, कल्याणी रजक, अर्जुन सिंह, सदानंद तामालिक, मिहिर रजक, जगबंधु महतो, धासी राम सिंह सहित अन्य पेंशनधारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सामाजिक कार्यकर्ता ने की पेंशन भुगतान की मांग यह भी पढ़ें- Purnia News: माता...