जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में एसआईआर के तहत दो लाख 928 मतदाताओं को नोटिस जारी होगा। यह नोटिस वैसे वोटरों को किया जाएगा, जिन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से अपनी मैपिंग नहीं कराई। ऐसे मतदाताओं को नोटिस का तामिला कराया जाएगा और निर्धारित तिथि पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। ऐसे वोटरों की सर्वाधिक संख्या जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में है।

नोटिस की संख्या पूर्वी के 68,586 मतदाताओं को नोटिस जारी होगा। दूसरे नंबर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र के 59,666 वोटरों को नोटिस का जवाब देना होगा। इसके अलावा जुगसलाई के 31,864, पोटका के 24,085, घाटशिला के 10,208 और बहरागोड़ा के 6,519 वोटरों को भी नोटिस जारी होगा। यही नहीं, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा...