जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की जयंती पर लक्ष्मीनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक सरयू राय, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति की ओर से दीनदयाल उपाध्याय भवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दीनानाथ पांडेय का जीवन जनसेवा, सामाजिक उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और संघर्षशील व्यक्तित्व आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अमित शर्मा, दुर्गा राव, बबलू कुमार सिंह, राकेश, शंकर कर्मकार, गंगाधर पा...