Jamshedpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे एमजीएम
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एमजीएम अस्पताल शनिवार को पहुंचे। वह शुक्रवार को कैलाईडीह में हुई एक सड़क में कन्हाई प्रधान की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम स्थल पर युवक के पिता और अपने क्षेत्र के भाजपा नेता गोपाल प्रधान से मिलने पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर वहां प्राचार्य और अधीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान चाईबासा के एक युवक रविन्द्र ने भी अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। जिसने बताया कि उनके पिता, मां और भाई की हत्या कर दी गई है। जिसका मामला टोंटो थाना में चल रहा है। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम के एसपी से बात कर युवक को सुरक्षा देने और उसपर ध्यान रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.