जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में चक्रवात अर्नब के असर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने सभी कोटि के स्कूलों को दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है, जहां तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से कक्षा 12 तक की पठन-पाठन गतिविधियां 28 और 29 अक्तूबर को स्थगित रहेंगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची समेत राज्य के द...