जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के अनमैप्ड तीन लाख 95 हजार मतदाताओं को दूसरा नोटिस जारी होना शुरू हो गया है। सभी इआरओ की ओर से ये नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ये नोटिस उन मतदाताओं को जारी किए जा रहे हैं, जो पहला नोटिस जारी होने के बावजूद नहीं पहुंचे हैं। अगर दूसरा नोटिस जारी होने के बावजूद संबंधित मतदाता नहीं आएगा तो उसका नाम मतदाता सूची से कटना तय हो जाएगा। इस सुनवाई के बाद नाम में विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस होगा। कुल मिलाकर करीब साढ़े चार लाख वोटरों को नोटिस जारी होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...