जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूजा सीजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में शहरी क्षेत्र के डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- Jamui News: दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठकबैठक में चर्चा बैठक में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। सिटी एसपी ने थाना प्रभारियों से अपने थाना क्षेत्रों में होने वाले पूजा आयोजनों, प्रमुख पंडालों और संभावित भीड़ वाले स्थानों की जानकारी ली। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पहले से मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में पंडालों के आसप...