Jamshedpur News: पुलिस पर हमले में केस डायरी आने से होगी सुनवाई
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर के डीडी बार के बाहर आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के दौरान पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला के आरोपी राघवेंद्र उर्फ घेरे व अन्य की जमानत अर्जी पर केस डायरी आने से सुनवाई होगी। गुरुवार को एडीजे की अदालत से यह आदेश हुआ और सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर निर्धारित हुआ है। बिष्टूपुर थाना में सिपाही वशिष्ठ नारायण सिंह ने 2 जुलाई को राघवेंद्र उर्फ घेरे समेत अन्य सात के खिलाफ हवलदार विजय उरांव व सहायक अवर निरीक्षक रतन कुमार दास पर चापड़ से जानलेवा हमला समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया था। इससे पूर्व हिमांशु हत्याकांड में पांच आरोपियों की जमानत अर्जी पहले एडीजे की अदालत से रद्द हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की जमानत पर 12 को होगी सुनवाई
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.