जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जुगसलाई रेलवे फाटक के पास पुलिस से हाथापाई करने और हथियार छीनने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलपहाड़ी निवासी गौरव कुमार साव, साकची जेल चौक निवासी सचिन सिंह और उलीडीह निवासी विकास धान शामिल है। इस मामले में जुगसलाई थाना के एएसआई गोपाल पांडेय के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हथियार छिनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक के पास आरोपियों द्वारा एक ऑटो चालक से मारपीट की जा रही थी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी नशे की हालत में पुलिस से ही भिड़ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...