जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: चांडिल के एक होटल में हुए कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के बाद पुलिस ने अशोक सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस चांडिल थाना में अशोक सिंह से पूछताछ कर रही थी शनिवार को अचानक पुलिस कस्टडी में अशोक सिंह की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अशोक सिंह का ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था। हालांकि अब उसकी स्थिति में सुधार है। यह भी पढ़ें- रांची मेसरा के विकास बाजार के पास लावारिस हालत में मिली कार यह भी पढ़ें- निखार हत्याकांड में बिहार का शूटर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...