Jamshedpur News: पुलिस अस्पताल में अब मुफ्त दंत चिकित्सा सेवा
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: साकची के पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को मुफ्त दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई है। डेंटिस्ट डॉ. सोनी कुमारी, डेंटिस्ट को नियमित रूप से नि:शुल्क दंत चिकित्सा सेवा देने की अनुमति दी गई है। डॉ. सोनी कुमारी ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री प्राप्त की है और झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकृत हैं। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस सेवा के लिए किसी प्रकार के मानदेय अथवा टीए-डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा। आदेश में डॉ. सोनी कुमारी को पुलिस अस्पताल में तत्काल सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.