जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड स्थित जगदंबा होटल के पास सोमवार देर शाम पुराने विवाद में राहुल सिंह को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमलावरों से बचने के लिए राहुल पास की एक दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में राहुल के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर क्षितिज सिंह, ओम गुप्ता, चंदन समेत 20-25 युवकों ने राहुल पर हमला किया। राहुल देर शाम घर से निकला था। आरोप है कि हमलावरों ने रॉड और लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर शराब की बोतल से भी वार किया ...