Jamshedpur News: पुरानी योजनाएं लंबित मिलने पर डीसी नाराज, कार्रवाई की चेतावनी
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में वित्तीय वर्ष 2023-24 और उससे पहले स्वीकृत सांसद-विधायक मद की कई योजनाएं अब भी लंबित हैं। इस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी, लापरवाही या निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने पर संबंधित संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाहरणालय सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में जिला योजना, जिला विकास, ग्रामीण विकास, नीति आयोग और सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण पूरा करना नहीं, बल्कि उसका लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना भी है। जिन योजनाओं की प्रगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.