जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एक अभियान आस्था के साथ मानव सेवा के नाम किया गया। आज तीन रक्तवीर उत्तम कुमार गोराई, डी रामाकृष्ण राजू, एवं मनिंदर सिंह के एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ ने दीपावली, काली पुजा एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर अभियान की शुरुआत करते हुए 1931 वां एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा भी पुरा हो गया। रक्तदान के पश्चात तीनों रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह स्वरुप टेबल लैंप, मां की आराधना करने हेतु पुजन सामग्री प्रदान किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर लव बहादुर सिंह, डाॅक्टर पुष्पा तिवारी, तकनीशियन धीरज कुमार, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, कुमारेस हाजरा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...