जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता शहर के विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख क्षेत्रों में जेएनएसी द्वारा संचालित पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली में खामियों को लेकर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मोदी ने डीसी और जेएनएसी के उपनगर आयुक्त को बुधवार को पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। अनिल मोदी ने कहा कि पार्किंग के नाम पर वसूली पर रोक लगे। शहर में जगह-जगह पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो लोग घर के बाहर वाहन खड़ा करने पर भी शुल्क देने को मजबूर होंगे। उन्होंने अधिकृत पार्किंग स्थलों पर बड़े और स्पष्ट बोर्ड लगाने की मांग की, जिन पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के निर्धारित शुल्क अंकित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...