जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: मानगो स्थिति पारडीह चौक के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। वाहन युवक पर चढ़ गया जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त की है। हालांकि बाइक में नंबर नहीं होने के कारण युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से डिमना चौक से पारडीह की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे से एक वाहन ने उसे टक्कर मारी। युवक के पास एक बैग बरामद किया गया जिसमें टिफिन था। संभावना जताई जा रही है कि युवक कहीं काम करने जा रहा था। फिलहाल पुलिस पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...