जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में संताल संस्कृति, परंपरा और लोककला का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है। बेलपहाड़ी ब्लॉक के सिलदा और औरगोंडा क्षेत्र के पास आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक पाटाबिंधा मेले का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर तक किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस लोक उत्सव में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत देश के विभिन्न हिस्सों से दो से तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में झारखंड के संताल बड़ी संख्या में पहुंचे हैं, जिनमें पूर्वी सिंहभूम जिले से आने वाले संतालों की संख्या भी शामिल है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: झाड़ग्राम में आज से 23 तक चलेगा ऐतिहासिक पाटाबिंधा मेला पाटाबिंधा मेले की शुरुआत 21 अक्तूबर को देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके अगले दिन य...