जमशेदपुर, अगस्त 10 -- Jamshedpur News: डिमना चौक व आसपास की बस्तियों के लोग पानी के लिए चार दिनों से परेशान हैं। कम से कम अगले दो दिनों तक उन्हें यह समस्या झेलनी होगी। इसकी वजह डिमना चौक पर मानगो जलापूर्ति योजना के दो पाइप क्षतिग्रस्त होना है। ये पाइप डिमना चौक पर एनएच-33 पर बन रहे एलिवेटेड कोरिडोर के छूटे एक पिलर के लिए गड्ढा करने के दौरान फट गया था। जिन बस्तियों पर इसका असर पड़ा है उनमें डिमना बस्ती, खड़िया बस्ती, जयपाल कॉलोनी, रिपीट कॉलोनी आदि इलाके शामिल हैं। इन बस्तियों के हजारों लोग पानी के लिए टैंकर अथवा पड़ोसियों के बोरिंग पर निर्भर हो गये हैं। वैसे नगर निगम प्रभावित बस्तियों में पानी की वैकल्पिक आपूर्ति के तहत टैंकर भेज रहा है। परंतु बस्ती वासियों का कहना है कि वह पूरा नहीं पड़ रहा है। शिकायतें और भी हैं। उनका कहना है कि पाइप लाइ...