जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जैन समाज का मंगलवार से आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर में प्रभु भक्ति और व्याख्यान हुए। अगले सात दिन जैन धर्मावलंबी व्रत, तप और साधना करेंगे तथा अपने पापों की आलोचना कर भविष्य में उनसे बचने की प्रतिज्ञा करेंगे। शहर में श्वेतांबर मूर्ति पूजक जैन संघ की ओर से जुगसलाई में पर्व का शुभारंभ हुआ। सुबह 6 बजे से 45 मिनट तक प्रतिक्रमण (ध्यान-साधना) हुआ। इसके बाद भगवान का अभिषेक किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। अभिषेक के बाद आरती की गई। सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक प्रवचन हुआ। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से श्यामा देवी कोटडिया एवं ज्योति जी ने युवाओं को धर्म की राह पर चलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- प्रार्थना, स्वाध्याय और तपस्या के साथ श्रद्धालुओं ने की पर्युषण की आराधना उन्होंने भाव शुद्धि ...