जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: साकची स्थित स्वर्णरेखा घाट पर सोमवार को नदी के तेज बहाव में बह रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना की सूचना लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ साकची थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, किशोर गोलमुरी क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर वह नदी में जान देने के इरादे से स्वर्णरेखा घाट पहुंचा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया।किशोर को बचाने वाली एक महिला ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ नदी किनारे मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा,मौत इसी दौरान उनकी नजर तेज बहाव में बह रहे किशोर पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू...