जमशेदपुर, नवम्बर 6 -- Jamshedpur News: परसूडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी युवती ने हलुदबनी निवासी मथुरा मोहन टुडू पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह दिसंबर 2025 से आरोपी के संपर्क में थी। आरोपी शादीशुदा है। उसने पीड़िता से शादी करने के बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी से मुकर गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...