जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: परसूडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा पेट्रोल पंप के पास स्थित तिलका नगर (आर्या कॉम्प्लेक्स) में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े छिनतई की। बाइक सवार बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलवाकर धर्मशीला देवी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। धर्मशीला देवी घर में मौजूद थीं, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही बाहर खड़े युवक ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और तेजी से भाग गया। वारदात में दो युवक शामिल थे। एक युवक बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था, जबकि दूसरा दरवाजे तक पहुंचा था। स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बदमाशों की बाइक की आगे की नंबर प्लेट नहीं थी और पीछे की नंबर प्लेट हेलमेट से छिपाई गई थी। स्थानीय लोगों ने स्प्रे के इस्तेमाल की भी आशंका जताई है। आरोप है कि बदमाश घर से अन्य साम...