जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा गांधीनगर निवासी प्रमिला देवी ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज न होने पर सोमवार को एसएसपी से लिखित शिकायत की है। प्रमिला देवी ने बताया कि 3 जून 2026 को अमृता सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी कुमारी, अरविंद कुमार, आशीष कुमार और मनोज सिंह ने उनके घर में ताला तोड़कर घुसा और सारा सामान पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की गई थी। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर जब वे लोग सामान निकाल रहे थे, तभी पता चला कि घर से 40 हजार रुपये नकद, गहने, कंप्यूटर का सामान, पासपोर्ट और अन्य महंगे सामान गायब हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: दहेज की मांग कर विवाहिता से मारपीट,प्राथमिकी दर्ज इसकी शिकायत परसूडीह थाने में की गई, लेकिन थाने की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमिला देवी ने मामले म...