जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: ऑटो चालकों के परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों को लेकर सोमवार को यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऑटो चालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएसपी यातायात नीरज और जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने चालकों को सभी जरूरी कागजात जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर ऑटो चलाते समय परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात समेत सभी जरूरी दस्तावेज वैध और अद्यतन होने चाहिए। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। चालकों से परिवहन और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सितंबर में छह हजार वाहनों के चालान, 250 सीज बैठक में ऑटो चालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चालकों ...