जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: पटमदा: पटमदा के लावा पंचायत में लैम्पस लिमिटेड के 100 एमटी क्षमता की गोदाम निर्माण योजना का शिलान्यास सोमवार को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने नारियल फोड़कर किया। योजना की प्राक्कलित राशि 23.5 लाख है। मौके पर पटमदा के जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, सिजेन हेंब्रम, राजू कर्मकार, भाजपा अजय रजक, कार्यकर्ता भीम महतो, लैम्पस सचिव रामपद महतो तथा अनादि कुंभकार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...