जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: पटमदा। पूर्वी सिंहभूम के दलमा पहाड़ से सटे पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्रों में लंबे समय से चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों के बाद नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने का दावा किया गया है।

समारोह का आयोजन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद शनिवार को कोबरा बटालियन के जवानों को सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। पटमदा पिकेट, तुंगबुरु पिकेट और बोड़ाम पिकेट में तैनात कोबरा जवान अपने मुख्यालय बरही के लिए रवाना हुए।

जवानों का सम्मान इस दौरान 203 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद आरिफ, असिस्टेंट कमांडेंट पार्थ सारथी मिश्रा, सुशांत कुमार, गौरव शर्मा और साहिल को पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता एवं समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने शॉल...