Jamshedpur News: पटमदा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा को लेकर सोमवार को पटमदा थाना परिसर में बैठक हुई। पटमदा और कमलपुर थाना की संयुक्त शांति समिति की यह बैठक थी। इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। जनप्रतिनिधि और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य भी मौजूद रहे। पटमदा बीडीओ सह सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेयजल, पार्किंग और पर्याप्त स्वयंसेवकों की व्यवस्था भी रखें। पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना बिना सत्यापन साझा न करें। उन्होंने डीजे पर प्रतिबंध समेत प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: थाना में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दिए गए अहम निर्देशकमलपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.