Jamshedpur News: पटमदा में उर्वरक व बीज दुकानों में मिली अनियमितता, शोकॉज
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के आदेश पर शनिवार को पटमदा प्रखंड में अनुज्ञप्ति प्राप्त उर्वरक एवं बीज दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रखंड स्तर पर गठित टीम ने पटमदा लैम्पस, गोबरघुसी लैम्पस, मां पार्वती बीज भंडार तथा हरेकृष्ण बीज भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोबरघुसी लैम्पस को छोड़कर शेष तीन प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस तरह की सघन जांच लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से निर्धारित सरकारी दर पर ही उर्वरक खरीदने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी नहीं करें विक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.