Jamshedpur News: पटमदा-बोड़ाम के गांवों में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लक्खी पूजा
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार की दोपहर से देर रात तक पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में कोजागरी लक्खी (माता लक्ष्मी) की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही। पूजा स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पटमदा के बेलटांड़ में सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से आयोजित पूजा में देर रात तक श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की आराधना की। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जोड़सा गांव के सुबल चंद्र दास ने बताया कि मान्यता के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। यह भी पढ़ें- Jamtara News: कुंडहित में धूमधाम से मनाया गया कोजागरी लक्ष्मी पूजा, श्रद्धालुओं में उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.