जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड के 37 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों को इस महीने का सरकारी खाद्यान्न अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मामले को लेकर पटमदा-02 के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि माह समाप्त होने वाला है, लेकिन एजीएम की ओर से अभी तक डीलरों को अनाज नहीं दिया गया। इससे डीलर असमंजस में हैं और ग्रामीण लाभार्थियों को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। खगेन चंद्र महतो ने कहा कि समय पर अनाज न मिलने से हजारों गरीब परिवारों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- डेढ़ माह में बदला विभाग का फैसला, एमओ से गोदाम संचालन की व्यवस्था स्थगित ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है और जन वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने उपायु...