Jamshedpur News: पटमदा की बदहाल सड़कें और स्वास्थ्य व्यवस्था बनी परेशानी, उपायुक्त से सुधार की मांग
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने और जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी विश्वनाथ महतो, उपमुखिया गोपाल गोराई और उत्तम कुमार शामिल थे। ज्ञापन में महुलबना पंचायत के धाधकिडीह से पंचायत मुख्यालय, संताल टोला होते हुए केंदडीह की अंतिम सीमा तक करीब चार किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की मांग की गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलडीह से कांकिडीह-महुलतल तक करीब 3.5 किलोमीटर जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत और सुदृढ़ीकरण मांगी गई है। यह मार्ग कुमीर, ओड़िया और बनकुंचिया पंचायत के ग्रामीणों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का संपर्क मार्ग है। यह भी पढ़ें- झाझा प्रखंड में चार नए एपीएचसी के भवनों का निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.