Jamshedpur News: पटमदा: सड़क पर कुत्ते को बचाने में गिरा बाइक सवार, घायल
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दिघी बंदिया निवासी सुल्तान अंसारी (35) अपने घर से जमशेदपुर जा रहा था। अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। युवक ने एक परिचित को फोन कर जमशेदपुर से वाहन मंगवाया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: घाटशिला के समीप एनएच 18 पर बाइक से गिरकर टुलाईडुंगरी का अधेड़ गंभीर सुबह करीब सात बजे के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया।युवक की बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.