Jamshedpur News: पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने निजी खर्च से विद्यालय में लगवाई लाइटें
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था की समस्या का समाधान पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से किया। उन्होंने विद्यालय के दो कमरों में चार एलईडी ट्यूब लाइट तथा परिसर के बाहर एक हैलोजन लाइट लगवाई। प्रधानाध्यापिका द्वारा बैठक में समस्या उठाने के बाद पंसस झरना मिश्रा ने यह पहल की। अब विद्यार्थियों को बेहतर रोशनी में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी तथा परिसर के बाहर अंधेरा दूर होने से असामाजिक तत्वों पर रोक लगने की उम्मीद है।प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी व शिक्षिका सरिता कुमारी ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, उमेश पांडे, सीमा पांडे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.