जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- बूथ सत्यापन में 127 केंद्र बदलने की जरूरत Jamshedpur News: अगले साल गर्मी के आरंभ में संभावित पंचायत चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। तैयारी के शुरुआती चरण में बूथों की सत्यापन रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। इसमें बताया गया है कि जिले के 11 में से 10 प्रखंडों के कुल 127 बूथ जर्जर हैं या वर्तमान में हैं ही नहीं, इसलिए उन्हें बदलना पड़ेगा। जिन बूथों को बदलना पड़ेगा, उनका विकल्प भी सुझाया गया है। प्रखंडवार ऐसे बदले जाने वाले बूथों की सर्वाधिक संख्या के मामले में जमशेदपुर प्रखंड अव्वल है। जमशेदपुर प्रखंड के 711 में से 34 बूथ बदले जाएंगे। दूसरे नंबर पर धालभूमगढ़ है जहां के 124 में से 19 बूथ बदलेंगे। घाटशिला व बोड़ाम के क्रमश: 262 व 139 में से 13-13, पोटका के 401 में से 12, गु...