जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: मानगो के न्यू पुरुलिया रोड के बीच लोहे के डिवाइडर लगाने का काम चल रहा है। इस दौरान डिवाइडर की वेल्डिंग के लिए ठेकेदार द्वारा खुलेआम बिजली की चोरी की जा रही है। अशफिया जमाल फ्लैट के पास स्थित बिजली के पोल से सीधे तार जोड़कर वेल्डिंग मशीन चलाने की बात सामने आई है। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच चल रहे निर्माण कार्य में बिजली कनेक्शन लेने के बजाय पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...