जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू ग्वाला बस्ती में घर में घुसकर सब्जी विक्रेता से मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश साह ने एक महिला, उसके बेटे कुंदन साह और बेटी पर घर में घुसकर मारपीट करने, स्कूटी क्षतिग्रस्त करने और पत्नी के आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सोनारी थाना में लिखित शिकायत दी गई है।शिकायत के अनुसार, दिनेश शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सिवान से सोनारी स्थित अपने घर पहुंचे थे। वह नहाने की तैयारी कर रहे थे, तभी महिला अपने बेटे और बेटी के साथ घर में पहुंची। दिनेश का आरोप है कि महिला के कहने पर कुंदन ने चाकू से उनके गले, हाथ और कान पर वार किया। इसके बाद लकड़ी से कमर और पीठ पर भी हमला किया गया।बीच-बचाव करने पहुंची दिनेश की पत्नी के साथ भी मारपीट की...