जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। कोल्हान क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है लेकिन 8 तारीख तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट यह भी पढ़ें- धूप खिलने से राहत, अब नौ से मौसम में फिर होगा बदलाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...