जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के भवन की नौवीं मंजिल से 12 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआती तौर पर दुर्घटना माना जा रहा था, उसी मामले में अब पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सचिन की नौवीं मंजिल से गिरकर मौत नहीं हुई, बल्कि उसके साथ गए दो नाबालिग दोस्तों ने उसे ऊंचाई से फेंककर उसकी हत्या कर दी। शनिवार दोपहर हुई घटना के बाद पता चला था कि बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित साधुडेरा निवासी सचिन मुर्मू अपने कुछ दोस्तों के साथ निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के भवन में खेलने गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिरसानगर में पीएम आवास योजना के निर्माणाधीन भवन से गिरकर किशोर की मौत बताया गया था कि खेलते-खेलते वह नौवीं मंजि...