जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: बिरसानगर डाकघर में नौकरी ज्वाइन करने का झांसा देकर पूर्व डाककर्मी ने दो चेक चोरी कर लिए। इसके बाद खाताधारक से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद चेक के जरिए उसके खाते से दो बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में बिरसानगर उपडाकपाल सूर्यशेखर पाल ने सिदगोड़ा साबरमती रोड निवासी अंकित कुमार सिंह और पूर्व डाककर्मी तुषार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

घटना का विवरण घटना तीन अक्तूबर की है। तुषार पहले चांडिल डाकघर में कार्यरत था। जालसाजी के आरोप में विभाग ने उसे निलंबित किया था। तीन अक्तूबर को वह बिरसानगर डाकघर पहुंचा और कर्मचारियों को बताया कि विभाग ने उसे यहां ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।

धोखाधड़ी की प्रक्रिया कर्मचारियों के व्यस्त होने का फायदा उठाकर उसने दो चेक चोरी कर लिए।इसके बाद वह खात...