जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा घोषित नो एंट्री के बीच छोटा गोविंदपुर में भारी वाहनों के परिचालन के खिलाफ आज लोगों ने अन्ना चौक पर धरना दिया। उनका आरोप है कि स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में दिन के समय बड़ी गाड़ियां आ-जा रही थी। लोगों में इस बात से गुस्सा है कि जब जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा में दिन में नो एंट्री घोषित कर रखा है, तो कंपनी ने किस आधार पर भारी वाहनों को बुलाया और फिर वहां से माल लौटकर बाहर भेजा। इस मामले में लोगों ने कंपनी और वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Nawada News: आज से शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक,12 ड्रॉप गेट बने उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि भारी वाहनों की वजह से छोटा गोविंदपुर में आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए प्रशासनि...