Jamshedpur News: नेशनल रोलबॉल में चिराग ने पूर्वी क्षेत्रीय चैंपियनशिप में लहराया परचम
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गुलमोहर हाई स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र बी. साई चिराग ने छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ में आयोजित छठी पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 02 से 04 अक्तूबर तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इस उपलब्धि के तहत साई चिराग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अटूट लगन जुड़ी है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की उपलब्धियां छात्रों के बहुमुखी विकास को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.