Jamshedpur News: नेत्र शिविर में 31 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित 829वां नेत्र शिविर में 31 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के बाद सोमवार को छुट्टी देदी गई। आपरेशन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में रविवार को किया गया। इन लोगों का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया था। ऑपरेशन कराने में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, अशोक घोषाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शिविर में मोतियाबिंद के 37 मरीजों का हुआ ऑपरेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.