जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। एनएमसी ने कॉलेज को पांच प्रमुख क्लिनिकल विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रम के लिए कुल 20 सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। संस्थान के अनुसार, एमडी जनरल मेडिसिन, एमएस जनरल सर्जरी, एमडी रेडियो डायग्नोसिस, एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी और एमडी एनेस्थीसियोलॉजी में चार-चार सीटें स्वीकृत हुई हैं। महज दो वर्ष पूर्व स्थापित और एमबीबीएस की मान्यता मिलने के एक वर्ष के भीतर यह सफलता मिलना संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता से कोल्हान क्षेत्र में उच्च चिकित्सा शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य ...