जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आजसू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेलाल महतो द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद उपजे राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की उथल-पुथल या बेचैनी की अटकलों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि राजनीति में नेताओं का आना-जाना एक निरंतर प्रक्रिया है। हरेलाल महतो के पार्टी छोड़ने से संगठन की साख और कार्यशैली पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक और राजनीतिक व्यवस्था में कार्यकर्ता और नेता अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार फैसले लेते हैं। आगे भी कई नए चेहरे पार्टी से जुड़ेंगे और कुछ लोग अलग राह चुन सकते हैं, लेकिन इससे आजसू की मूल विचारधारा, जमीनी जुड़ाव और कार्यकर्ताओं...