जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: जुगसलाई में मो. निजाम की हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि कुख्यात खुर्शीद उर्फ भाकुड़ की मंशा सिर्फ निजी दुश्मनी निकालने की नहीं थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह निजाम की हत्या कर जुगसलाई और आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पूरी तरह वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। इसके साथ ही वह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का बड़ा तस्कर बनकर अपराध जगत में दबदबा कायम करने की तैयारी में था। जांच में सामने आया है कि जेल से बाहर आने के बाद भाकुड़ तेजी से अपना पुराना गिरोह सक्रिय कर रहा था। वह ऐसे युवकों को अपने साथ जोड़ रहा था, जिनके जरिए नशे की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति का नेटवर्क मजबूत किया जा सके। पुलिस का मानना है कि मो. निजाम उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा था...