Jamshedpur News: निखार हत्याकांड : डीआईजी ने की समीक्षा बैठक, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मंगलवार को जमशेदपुर स्थित पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निखार हत्याकांड की समीक्षा की। बैठक में एसएसपी एहतेशाम वकारिब, सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी एसपी ललित मीना समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीआईजी ने हत्याकांड की अबतक हुई जांच की जानकारी ली और अलग-अलग बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने घटना के पीछे के कारण, आरोपियों की पहचान, उनकी गतिविधियों और घटना से पहले तथा बाद के घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने पर विशेष जोर दिया। पुलिस को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: होटल व्यवसायी पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तारजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.