जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। नारी शक्ति संस्था की ओर से बिष्टूपुर चैंबर भवन में सावन महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी प्रकाश मुखर्जी, शुभंकर चटर्जी, समाजसेवी पूरबी घोष एवं शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। संस्था की प्रमुख अपर्णा गुहा के नेतृत्व में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्वेता कुमारी, प्रियंका भट्टाचार्य, रत्ना पात्रा, दीपिका दास, रूपा सरकार, रिया डे, बेबी बिस्वास, पूर्णिमा माझी, रंजना डे, चंदना भकत, सुजाता कर्मकार, शुक्ला बनर्जी एवं जयश्री कर्मकार ने मनमोहक नृत्य और रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन क्व...