Jamshedpur News: नाबालिग को जबरन ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग को साइकिल पर बैठाकर जबरन ले जाने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक इजरायल अंसारी को गिरफ्तार किया है। मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। लोगो ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की पिटायी की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.