जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को देखते हुए सोमवार को यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत यातायात थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों के बाहर माइकिंग कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए स्कूलों के बाहर चला जागरूकता अभियानपुलिस की अपील पुलिस ने नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने और अभिभावकों से बच्चों को बाइक या अन्य वाहन नहीं देने की अपील की। पुलिस ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन चलाना कानूनन अपराध है। नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। इस दौरान स्कूल पहुंचे अभिभावकों को भी...